सीएम ने निर्देश:नदियों से गाद की उड़ाही का काम तेजी से करें….

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को नदियों से गाद हटाने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि नदियों से गाद की उड़ाही से बाढ़ का खतरा भी कम रहेगा और नदियों की जल संग्रहण क्षमता भी बढ़ेगी। साथ ही, सिंचाई कार्य में और सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि बाढ़ से सुरक्षा के लिए बचे हुए सभी कटाव निरोधक, बाढ़ सुरक्षात्मक और बचाव कार्य को मानसून के पहले अवश्य पूरा कर लें। सीएम ने बुधवार को एक अणे मार्ग में संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारी की समीक्षा की और अफसरों को निर्देश दिए।

 

 

 

जागरण