
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मंत्रियों के विभागों की सूची राष्ट्रपति भवन के सचिवालय की ओर से जारी कर दी गई है। सूची के मुताबिक नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। अब तक की जानकारी के अनुसार पिछली सरकार में भाजपा के पांच प्रमुख मंत्रियों के विभागों को नई सरकार में भी जस का तस रखा गया है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम, विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम शामिल है।
प्रधानमंत्री ने अन्य कैबिनेट सहयोगियों के बीच भी मंत्रालय बांट दिए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की पहली बैठक में पीएम आवास योजना को लेकर बड़े फैसले लिए। अजय टम्टा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया है। हर्ष मल्होत्रा भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं।
चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय, गजेंद्र शेखावत को संस्कृति-पर्यटन और चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय मिला है। सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह और जहाजरानी, राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन, किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य और भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव हारने के बावजूद मंत्री बनाए गए रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय दिया गया है। पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे मनसुख मांडविया को श्रम व रोजगार मंत्रालय के साथ-साथ युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय का भी जिम्मा सौंपा गया है।
मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री
- राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
-
अमित शाह- गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
-
नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
-
जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय
-
शिवराज सिंह चौहान- कृषि और परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्रालय
-
निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय
-
एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
-
मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा, आवास और शहरी मामले
-
एचडी कुमारस्वामी – भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय
-
पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
-
धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री
-
जीतन राम मांझी- MSME मंत्रालय
-
राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह)- पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी
-
सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग
15.वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय व अधिकारिता
16.राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन
17.प्रह्लाद जोशी – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा
18.जुएल ओरांव – जनजातीय मामले
19.गिरीराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय
20.अश्विन वैष्णव – रेल; सूचना एवं प्रसारण; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
21.ज्योतिरादित्य सिंधिया -संचार; और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास
22.भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
23.गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति; और पर्यटन
24.अन्नूपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास
25.किरेन रिजिजू – संसदीय कार्य; और अल्पसंख्यक मामले
26.हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
27.मनसुख मांडविया- श्रम और रोजगार; और युवा मामले और खेल
28.जी किशन रेड्डी – कोयला; और खनन
29.चिराग पासवन- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
30.सीआर पाटिल- जल शक्ति
You must be logged in to post a comment.