जेईई मेन जून 2022 के प्रवेश परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, बिहार के आदित्य अजय ने बिहार को किया गौरवान्वित…..।।

भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जून-2022 का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आज जारी कर दिया गया है। जेईई मेन परीक्षा में बिहार के लाल ने बिहार का नाम एक बार फिर गौरांवित किया है। आदित्य अजय को 99.99 फीसदी अंक मिले हैं। इसी के साथ बिहार के अजेय इस बार की परीक्षा के टॉपर बने हैं।

ऐसे देखे अपना रिजल्ट…..

परीक्षार्थी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम और स्कोरकार्ड को jeemain.nta.nic.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजट करना होगा। बिहार के किसी भी छात्र को 100 फीसदी अंक नहीं मिले हैं। इस परीक्षा में कुल 14 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। एनटीए ने अभी जेईई मेन 2022 के बीई, बटेक पेपर का रिजल्ट जारी किया है।

टॉपर्स की सूची…..
1- आदित्य अजय- बिहार

2. स्नेहा पारीक- असम

3.दिशांत कुमार- दादरा और नगर हवेली

4.मयंक गुलिया- अंडमान निकोबार

5.देबरघा नाथ- अरुणाचल प्रदेश

6- पोलिशेट्टी कार्तिकेय- आंध्र प्रदेश

7- पेनिकलापति रवि किशोर- आंध्र प्रदेश

8- कोय्याना सुहास- आंध्र प्रदेश

9- सार्थ सिंगला- छत्तीसगढ़

10- आभिनव राजेश श्रीपद- छत्तीसगढ़