Bihar: राज्य में एक बार फिर बेलगाम हो रहे अपराधी, जदयू नेता के मौसेरे भाई को दौड़ा कर मारी एक के बाद एक तीन गोली….!

बिहार में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर सातवे आसमान पर है। बिहार की राजधानी पटना में लगातार हो रही हत्याओं के मामलों में इजाफे से जहां एक तरफ राज्यवासी परेशान दिख रहे हैं वहीं दूसरी तरफ राज्य की कानून व्यवस्था के रक्षकों के कारवाई पर भी सवाल उठ रहे है। लगातार राज्य से आ रही हत्याओं की कहानी राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान उठा रहे हैं।

जदयू नेता के मौसेरे भाई को पहले दौड़ाया फिर मारा ताबड़तोड़ कई गोली…….

आज एक ऐसा ही मामला आया है पटना के फुलवारीशरीफ थाना के बभनपुरा गांव से जहां बाइक से तेल लेकर घर जा रहे जदयू नेता नूतन सिंह के मौसेरे भाई को अपराधियों ने पहले दौड़ाया और उनके शरीर में एक के बाद एक तीन गोलियां उतार दी। घायल अवस्था में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही जानीपुर, फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस के साथ सीटी एसपी राजेश कुमार व एएसपी मनीष कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को छानबीन में को एक पिस्टल और एक खोखा मिला है। घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

इससे पहले भी जदयू नेता की हत्या का किया जा चुका है प्रयास…..

बता दें कि इससे पहले जदयू नेता नूतन सिंह की स्कॉर्पियो पर भी कई राउंड गोलीबारी कर हत्या का प्रयास किया जा चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक सुरेश सिंह उर्फ सेठ को गोलियों से छलनी करने के बाद बाइक सवार अपराधी मुरादपुर होकर सोन नहर रोड पकड़ फरार होने में सफल रहे। एक बाइक सवार दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से पटना पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। इसके साथ ही अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

यह है पूरा मामला
बताया जाता है कि पटना के बेली रोड रुकनपुरा के पास विजय नगर में रहने वाले जदयू नेता नूतन सिंह के मौसेरे भाई सुरेश सिंह धुपारचक निवासी सोमवार सुबह दस बजे नूतन सिंह के चालक जय राम के साथ बाइक से बभनपुरा पेट्रोल लाने के लिए निकले थे। वह तेल लेकर लौट ही रहे थे तभी बभनपुरा के पास ही बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए बभनपुरा धुपारचक मार्ग पर चलती बाइक पर ही सुरेश सिंह को एक गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही जयराम बाइक तेजी से भागने लगा।

कानून व्यवस्था को अपराधियों का खुला चुनौती…..
एक गोली मारने के बाद भी अपराधीयों का मन नहीं भरा तो वे जयराम के बाइक का पीछा करने लगे। इस दौरान जयराम बाइक लेकर गिर गया। तभी पीछे लगे अपराधियों ने सुरेश सिंह पर गोली चलाना शुरू कर दिया और जय राम का पीछा करने लगे। जय राम जान बचा कर भागा पर सुरेश सिंह को अपराधियों ने खदेड़ कर खेत में तीन गोली मारी और फरार हो गये। सुरेश सिंह के सिर पैर और पेट में गोली लगी है। उधर जान बचा कर भागा चालक जय राम ने इस बात की जानकारी जदयू नेता नूतन सिंह को दी। वहीं गंभीर रूप से घायल सुरेश सिंह को लोग इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागने लगे।

पूरे मामले में क्या कहते है एसएचओ…..
एसएचओ एकरार अहमद के मुताबिक घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जाता है। इसके पूर्व भी दो बार जदयू नेता नूतन सिंह पर गोली बारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक जदयू नेता नूतन सिंह हुई पर गोलीबारी मामले में उनका मौसेरा भाई सुरेश सिंह उर्फ सेठ जी गवाह है। सेठजी पर अपराधियों ने पहले उस घटना में गवाही नहीं देने का दबाव बनाया पर जब सुरेश सिंह ने गवाही नहीं देने से इनकार कर दिया तब उनकी हत्या की साजिश रचते हुए अपराधियों ने गोली मारकर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव वालों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से लगातार ऐसी घटना हो रही है।