मिल्खा सिंह ने एशियाई खेलों मे भारत का मान बढ़ाया था – लालू प्रसाद

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को कोरोना के चलते निधन हो गया है। मिल्खा सिंह पिछले कई दिनों से कोरोना स जूझ रहे थे। बतादें कि  उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए पीजीआईएमईआर अस्पताल ने कहा था कि शुक्रवार शाम को कोविड-19 के बाद उत्पन्न हुई जटिलताओं के कारण उनकी हालत गंभीर हो गयी जिसमें उनका आक्सीजन स्तर कम होना और बुखार आना शामिल था।

91 वर्षीय पद्मश्री मिल्खा सिंह पिछले महीने कोविड-19 से संक्रमित हुए इसके बाद  उनका परीक्षण बुधवार को नेगेटिव आया था जिसके बाद उन्हें कोविड आईसीयू से सामान्य आईसीयू में भेज दिया गया था और डाक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही थी।

चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी पीला तमगा हासिल किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हालांकि 1960 के रोम ओलंपिक में था, जिसमें वह 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 1956 और 1964 ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 1959 में पद्मश्री से नवाजा गया था।

मालूम हो कि उनकी पत्नी निर्मल कौर का कोविड-19 संक्रमण से जूझते हुए रविवार को मोहाली में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

राजद सुप्रीमो लालू बोले

एशियाई खेलों मे भारत का मान बढ़ाने वाले विश्व प्रसिद्ध मिल्खा सिंह के निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। कहा कि वे देश के सम्मान थे उन्होंने एशियाई खेलों मे भारत का प्रतिनिधत्व करते हुए चार बार स्वर्ण पदक जीता और देश का मान बढ़ाया।वे पदम श्री सम्मान से सम्मानित थे।उनके अंदर गज़ब की फुर्तीऔर ऊर्जा थी। इनके निधन से खेल जगत को अपुर्णीय छति हुई है।ईस्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे।

नीतीश ने कहा समाचार अत्यंत दुखद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत ने ऐसा महान खिलाड़ी खो दिया जिनके जीवन से उदीयमान खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।

मोदी ने ट्वीट किया कि मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया जिनका असंख्य भारतीयों के ह्रदय में विशेष स्थान था. अपने प्रेरक व्यक्तित्व से वे लाखों के चहेते थे। मैं उनके निधन से आहत हूं।

उन्होंने आगे लिखा कि मैने कुछ दिन पहले ही श्री मिल्खा सिंह जी से बात की थी। मुझे नहीं पता था कि यह हमारी आखिरी बात होगी। उनके जीवन से कई उदीयमान खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों को मेरी संवेदनायें।

अमित शाह ने बताया भारतीय खेलों का सबसे चमकीले सितारा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया, “उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। उनके परिवार और अनगिनत अनुयायियों के प्रति गहरी संवेदना”