आज भागलपुर में समाज सुधार अभियान को संबोधित करेंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

आज मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान के तहत भागलपुर पहुंच रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जीविका दीदी से रूबरू होंगे। भागलपुर के अलावा बांका जिले की जीविका दीदी भी कार्यक्रम में भाग लेंगी।

जीविका दीदीयों को देंगे तालाबों का सौगात

सीएम जीविका दीदी से संवाद करेंगे। जीविका दीदियों की ओर से स्वागत गान भी प्रस्तुत की जाएगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कई मंत्री और अधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में जीविका व किलकारी के द्वारा स्टाल लगाया जाएगा। साथ ही किलकारी के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री जीविका दीदियों को कुछ तालाबों की सौगात भी देने वाले हैं।

मास्क बांटकर समाज को जागरूक करने का करेंगे प्रयास।

मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभा स्थल पर आने वाले लोगों को मास्क दिए जाएंगे साथ ही सैनेटाइजर की भी व्यवस्था की गई है और थर्मल स्कैनिग भी की जाएगी। चिकित्सक दल का भी गठन किया गया वीआइपी मंच के पीछे रहेंगे। इसके अलावा जीविका दीदी जिस प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगी वहां तीन चिकित्सकों को रखा जाएगा। इन चिकित्सकों में डा. अमित कुमार, डा. दिवाकर सिंह, डा. नीरज कुमार गुप्ता और अशोक कुमार मंडल रहेंगे।

चिकित्सा तैयारी भी हो गई है पूरी।

मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान तक चिकित्सक की टीम एंबुलेंस के साथ रहेगी। इनमें डा. पीबी मिश्रा, डा. अशोक कुमार सिंह के अलावा पारा मेडिकल कर्मचारी शामिल हैं। दूसरी तरफ जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के आइसीयू के एक कमरा को भी रिजर्व रखा गया है। जिसमें चार बेड हैं। मानिटर, वेंटीलेटर, आक्सीजन से लेकर अन्य चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध हैं।