मुकेश सहनी को दे देना चाहिए इस्तीफा, उनसे नैतिकता का बात करना है बेईमानी- हरिभूषण ठाकुर।

बिहार की राजधानी पटना के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों खूब कोहराम मचा हुआ है। एक तरफ जहां एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टियों में अंदरूनी कलह जारी है। वहीं भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मांग कि है कि मुकेश सहनी को इस्तीफा दे देना चाहिए और यह भी कहा की उनसे तो नैतिकता की बात करना ही बेमानी है।

जिस भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया, उसी के विरोध में उन्होंने क्या-क्या नहीं किया। आज जिनकी वे सराहना करते हैं, उन्हीं पर पीठ में छूरा घोंपने का आरोप लगाया था। भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि काश्मीर फाइल्स फिल्म को बिहार में भी टैक्स फ्री करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बोचहां सीट भाजपा की है।

मुकेश सहनी से नैतिकता की बात कैसे करें

इस्तीफा मांगने की बात पर मुकेश सहनी के यह कहने पर बचौल न तीन में हैं न 13 में, भाजपा विधायक ने कहा कि वे तीन में भी हैं और 13 में भी। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के विधायक हैं। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में नैतिकता का तकाजा होता है। लेकिन मुकेश सहनी में नैतिकता बची ही नहीं है। इसलिए उनसे कैसे इसकी अपेक्षा करें। ऐसे नेता प्रवासी पक्षी है। जिस तरह एमपी हारे, एमएलए चुनाव हारे । तब हमने गले लगाया, मान सम्मान दिया, लेकिन मिला क्या। फुल पेज का इस्तेहार देकर उन्होंने भाजपा का विरोध किया। अभी उनकी उम्र थी। ढंग से राजनीति करते तो बहुत आगे बढ़ते। लेकिन न कभी संघर्ष किए केवल कास्ट क्रीड के आधार पर राजनीति करते हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि मुकेश सहनी के वक्तव्य का कोई वैल्यू नहीं है। वे कभी लालू जी की बात करते हैं, कभी नीतीश जी की तो कभी अमित शाह जी की। उनको बेचैनी धर लिया है। कुर्सी जाने वाली है।

कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करे सरकार

बचौल ने कहा कि कश्मीर फाइल्स को बिहार में भी टैक्स फ्री कर देना चाहिए । इतिहास के अत्याचार की वह कहानी है। बिहार सरकार से मांग करते हैं कि उसे टैक्स फ्री कर देना चाहिए। सिनेमा घरों में पूरी सुरक्षा रहेगी। छद्म धर्म निरपेक्षता की उसमें पोल खुल गई है।