
बिहार विधान परिषद की स्थानीय स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों के लिए हुए मतदान के आज परिणाम आने लगे हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। राज्य के 24 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। अभी तक की गिनती में नौ सीटें एनडीए के खाते में गई हैं। वहीं दो सीटों पर राजद और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है।
सहरसा में पहले राउंड में राजद प्रत्याशी 151 वोट से आगे हैं। पहले राउंड में राजद प्रत्याशी अजय कुमार सिंह भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधान पार्षद नूतन सिंह 151 मत से पीछे रहीं। अजय सिंह को 2907 और नूतन सिंह को 2756 मत मिले। दूसरे राउंड की गिनती अब शुरू हो चुकी है। मतगणना आरओ सह डीएम आनंद शर्मा की निगरानी में चल रही है। केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं।
पश्चिमी चंपारण की सीट पर राजद के उम्मीदवार सौरव कुमार जीत गए हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कटिहार में प्रथम वरीयता के मतों की गिनती के बाद हार-जीत का फैसला नहीं हुआ है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी उदयन मिश्रा के निर्देश पर द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शुरू कर दी गई है। प्रथम वरीयता में अशोक अग्रवाल को 1653 कुंदन यादव को 941 तथा सुनील यादव को 801 मत मिले हैं।
हरसा में राजद उम्मीदवार अजय सिंह 151 मतों से बीजेपी प्रत्याशी नूतन सिंह से आगे चल रहे हैं। गया में कुमार राजद के कुमार नागेंद्र को जीत मिली है। उन्हें 3795, जदयू की मनोरमा देवी को 3267, लोजरा रामविलास के सतेंद्र कुमार को 306, निर्दलीय उम्मीदवार बबीता देवी को 32 वोट मिले हैं।
You must be logged in to post a comment.