जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश,पटना में सुबह 9 बजे से शाम 3:30 तक ही चलेंगी सभी कक्षाएं।।

भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। बर्फीली हवाओं से पूरा भारत ठिठुरता नजर आ रहा है। बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए आज पटना के जिला दंडाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पटना जिले के सभी विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 9 बजे से शाम 3:30 तक करने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि जिले में गिरते तापमान और विशेष रूप से सुबह के समय अधिक ठंड के कारण बच्चो के स्वास्थ और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और यदि निर्धारित समय से पहले या उसके बाद किसी विद्यालय का संचालन होता है तो उस विद्यालय के संचालक पर सख्त करवाई की जायेगी।यह आदेश दिनांक 22.12.2021 से लागू होकर अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।