विधानसभा में जमके लगे ठहाके, विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा बोले फिर झमेला करवाइएगा क्या…….

बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज 14 वां दिन है। आज विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक अपने सवाल सदन में रख रहे थे और संबंधित मंत्री उसका जवाब दे रहे थे। उसी वक्त अचानक ही कार्रवाही के बीच में ही सदन में ठहाके लगने लगे। राजद विधायक भाई वीरेंद्र के एक सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि- फिर झमेला करवाइएगा क्या?

दरअसल खाद्य आपूर्ति विभाग से जुड़ा एक सवाल भाई बीरेंद्र ने सदन में उठाया। जिसमें केंद्र से सब्सिडी प्राप्त करने के मामले में सवाल पूछा कि उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देने के कारण बिहार को 212 करोड़ से अधिक सब्सिडी प्राप्त नहीं हुई। इस पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि 2002 से ही उसका ऑडिट नहीं हुआ था, पेंडिंग पड़ा हुआ था।

वहीँ मंत्री लेसी सिंह के जवाब पर आरजेडी विधायक ने आपत्ति जताई और कहा कि गलत तथ्य सदन में दिया जा रहा है। आरजेडी विधायक ने प्रश्न को स्थगित करने की मांग कर दी। बस इसी बात पर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि फिर से झमेला कराइएगा क्या? फिर क्या था, सदन में जोर-जोर से ठहाके लगने लगे। उसके बाद मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि पूरे मामले को हम चेक कर लेते हैं।