3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक बंद रहेगा गांधी मैदान, मॉर्निंग वॉक करने वालो की भी नही होगी एंट्री…..

तीन से पांच अक्टूबर तक गांधी मैदान में रावण दहन को लेकर आमलोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गांधी मैदान में रावण वध का कार्यक्रम होना है। उसकी तैयारी को लेकर मैदान के सभी गेट को बंद कर दें ताकि सुरक्षा की दृष्टि से असामाजिक तत्वों का प्रवेश गांधी मैदान में न हो सके तथा शक्ति का पर्व दशहरा हर्षोल्लास के साथ सम्पन हो जाए। तीन अक्टूबर से कोई भी व्यक्ति गांधी मैदान में नहीं जा सकेगा। पांच अक्टूबर की सुबह यहां तैनात मजिस्ट्रेट एवं कर्मचारियों को प्रवेश की अनुमति होगी।