पटना: बजट सत्र के चौथे दिन विधानसभा में वाम दलों का हंगामा, दागी मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग

बिहार में बजट सत्र के चौथे दिन विधानसभा में कार्यवाही शुरू होते ही एक बार फिर विपक्षी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वाम दलों के विधायक वेल के पास पहुंच कर नारेबाजी करने लगे।

‘कैबिनेट में कई मंत्री पर संगीन आरोप’

वामदलों के विधायकों ने नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल दागी मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में कई मंत्री पर संगीन आरोप है। उन्हें तत्काल सरकार को बर्खास्त करना चाहिए। वहीं विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के गेट पर राजद विधायकों ने रोजगार को लेकर प्रदर्शन किया।