बिना मास्क वाले 622 लोगो से वसूला गया 31100 रुपए का जुर्माना।

धावा दल के द्वारा बिहार के पटना में मास्क चेकिंग अभियान रविवार को भी जारी रहा। बिना मास्क वाले 622 लोगों से 31100 रुपए जुर्माना वसूला किया गया। पटना जिले में अब तक 170400 रुपए जुर्माना वसूला किया जा चुका है। पटना सदर अनुमंडल में अबतक 14700, दानापुर अनुमंडल में 20100, पटना साहिब में 4250, बाढ़ अनुमंडल में 5800, पालीगंज अनुमंडल में 6500, मसौढ़ी अनुमंडल में 10250 रुपए, जिला नियंत्रण कक्ष की ओर से चलाए गए अभियान में 105150 रुपए और जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 3650 रुपए की वसूली की गई है। दूसरी ओर वाहनों में भी मास्क चेकिंग का सघन अभियान चलाया गया। इसके तहत वाहनों से 46400 रुपए जुर्माना वसूला गया। वाहनों से अब तक 369900 रुपए जुर्माना वसूला गया है। साथ ही 15 वाहनों को जब्त किया गया है।

आपको बता दें कि पटना में धावा दल काफी सक्रिय दिख रही है। एसके पूरी रोड में धावा दल के सदस्यों के द्वारा बिना मास्क वाले लोगो को मास्क पहनने का आग्रह किया जा रहा है। धावा दल के अधिकारी विनम्र होकर लोगो को समझते नजर आएं। इसके बाद भी लोगो में समझदारी की कमी दिख रही है। समझाने के बाद भी कई लोग बिना मास्क के दिख रहे हैं। जाहिर है कि बिहार में कोरोना के मामलो में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी लोगो को समझाने की पूरी कोशिश कर रहे है। कोरोना के नियमो के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी सख्ती भी अपना रहे है। पर समाज के कुछ बेवकूफ लोग ऐसे भी हैं जिन पर इन सभी चीजों का कोई असर नहीं हो रहा है। अपनी और अपने परिवार के जान को खतरे में डालने में इन लोगो को थोड़ी भी परेशानी नहीं हो रही है।