आबादी को लेकर भारत में जश्न है कि उसकी जनसंख्या चीन से अधिक हो गई…

आबादी को लेकर हमेशा शिकायत करने वाले भारत में इस बात को लेकर जश्न है कि उसकी जनसंख्या चीन से अधिक हो गई है। आज हमारे लिए ठीक वैसी ही परिस्थितियां हैं जिसके दम पर 30 साल पहले चीन ने आर्थिक रफ्तार की उड़ान भरी थी। 1990 में करीब 118 करोड़ की आबादी के साथ चीन सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश था। आज हम भी आबादी के शीर्ष पर हैं। तब चीन की औसत उम्र 25 साल थी, आज हमारी 28 साल है। चीन का फर्टिलिटी रेट 2.7% था आज हमारा 2% है। चीन में साक्षरता दर 78% थी, हमारी भी 78% है। तब चीन में 22% लोग 15 से 24 साल के थे, आज यहां भी लगभग इतने ही हैं।