राहुल गांधी ने एक बार फिर अदाणी समूह पर किया बड़ा हमला, अदाणी समूह पर लगाया कोयले के आयात में 12 हजार करोड़ का हुआ गबन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर अदाणी समूह पर बड़ा हमला किया है। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘अदाणी और कोयले की रहस्यमयी कीमतों में वृद्धि’ पर एक मीडिया रिपोर्ट दिखाई। राहुल ने कहा, “अदाणी जी जो चाहते हैं उन्हें मिल जाता है। सब जानते हैं कि अदाणी समूह ने भ्रष्टाचार किया है। राहुल गांधी ने अदाणी समूह पर बड़ा आरोप लगाया। अदाणी ने 32000 हजार करोड़ का घोटाला किया। अदाणी समूह को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। महंगी बिजली के पीछे अदाणी समूह का हाथ है। सवाल उठने पर भी जांच नहीं की जा रही है। ऐसी क्या बात है कि जांच नहीं हो रही है।” राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी समूह ने कोयले के आयात में गड़बड़ी की और 12000 करोड़ रुपये का गबन किया है..

बिजली बिल बढ़ाने के पीछे अदानी ग्रुप का हाथ

राहुल गांधी ने कहा कि बिजली बिल बढ़ाने के पीछे अदानी ग्रुप का हाथ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अडानी जी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते है और उसका हिन्दुस्तान में रेट डबल हो जाता है, वो कोयले की कीमत को गलत दिखाते हैं।उन्होंने   कहा, ‘लोग जैसे ही बिजली का स्विच ऑन करते हैं, अडानी की जेब में पैसा जाता है। अडानी की रक्षा भारत के पीएम कर रहे हैं। दुनिया के बाकी देशों में जांच हो रही है, लेकिन भारत में अडानी को ब्लैंक चेक दिया हुआ है। वो जो मर्जी चाहें कर सकते हैं। लोग 32 हजार करोड़ का आंकड़ा याद रखें। पीएम अडानी की जांच क्यों नहीं करवाते?’

राहुल ने कहा कि अडानी जो चाहते हैं, उनको वो मिल जाता है। अडानी में ऐसी कौन सी बात है कि मौजूदा मोदी सरकार अडानी की जांच नहीं करा सकती, आखिर इसके पीछे कौन सी शक्ति है? इस ताकत को पूरा देश जानता है।