11 बार कोरोना का टीका लेने वाले ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर, जल्द होगी गिरफ्तारी।

पिछले दिनों गलत तरीके से 11 बार कोरोना वायरस की वैक्सीन लेने के बाद सुर्खियों में आए बिहार के मधेपुरा जिले के निवासी 84 वर्षीय ब्रह्म देव मंडल की जल्द ही गिरफ्तारी होन वाली है। मधेपुरा के पुरैनी थाना में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनय कृष्ण प्रसाद की शिकायत के बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

ब्रह्म देव मंडल के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 419 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्रह्मदेव मंडन पर दर्ज किए गए सभी धाराएं गैर जमानती हैं। हालांकि, उम्र का हवाला देकर ब्रह्मदेव मंडल को कोर्ट से जमानत मिल सकती है।

बता दें कि ब्रह्म देव मंडल पिछले दिनों उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने एक वीडियो में कोरोना के 11 टिके लेने का वादा किया था। ब्रह्म देव मंडल को लेकर इस बात का खुलासा हुआ था कि कोरोना वायरस की वैक्सीन आई है उसके बाद उन्होंने अपने आधार कार्ड या फिर वोटर आई कार्ड का इस्तेमाल करके अब तक 11 बार वैक्सीन ले ली है। अजीब बात ये हैं कि मंडल के पास वैक्सीन लगवाने की पूरी जानकारी है।

मधेपुरा के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनय कृष्ण प्रसाद ने ब्रह्मदेव मंडल पर तो एफआईआर करवा दिया है। पर क्या अकेले की गलती सिर्फ उन्ही की है? क्या इसके लिए टीकाकरण केंद्र पर मौजूद स्वास्थ कर्मचारी जिम्मेदार नहीं? आखिर कैसे एक आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड से एक ही व्यक्ति को 11 बार टीका दिया गया? यह मामला बहुत ही गंभीर है। इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई की जानी चाहिए।