दिल्ली में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक शुरू, बिहार कांग्रेस के 3 बड़े नेता शामिल, सीट शेयरिंग को लेकर मंथन

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है…. बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान और बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश इस बैठक में भाग ले रहे हैं।

राहुल के भारत जोड़ो यात्रा पर भी चर्चा

हालांकि यह मीटिंग कांग्रेस की होने वाली भारत जोड़ो यात्रा की अगली रुपरेखा को निश्चित करने और लोकसभा चुनाव में भाजपा से कैसे लड़ा-भिड़ा जाए इसकी रणनीति बनाने के लिए हो रही है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बिहार भी आएंगे। जानकारी है कि वे चार-पांच दिनों की बिहार यात्रा कर सकते हैं। इस बैठक में कांग्रेस के देश भर के 112 नेता भाग ले रहे हैं।

इससे पहले भी हुई थी कांग्रेस नेताओं की बैठक

इससे पहले नेशनल अलायंस कमिटी के नेताओं मुकुल वासनिक, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश के साथ बिहार के खास नेताओं की मीटिंग पहले ही हो चुकी है। सीटों को लेकर अपनी रिपोर्ट भी कमिटी ने कांग्रेस आलाकमान को सौंप दी है।

नीतीश के संयोजक बनने से कांग्रेस को ऐतराज नहीं

इस पर अंतिम फैसला राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को लेना है। नीतीश कुमार की पार्टी ने अरुणाचल में एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर यह साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार को शीट शेयरिंग फाइनल करने की जल्दी है। इंडिया का संयोजक बनाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को कहा कि इसमें कांग्रेस को आपत्ति नहीं है।

दिल्ली में आज ही कांग्रेस मेनेफेस्टो की भी बैठक 

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस मेनोफेस्टो कमिटी की बैठक भी दिल्ली में होनी है। कांग्रेस तय करेगी की बीजेपी राम मंदिर के बहाने हिंदू वोट बैंक को जिस तरह से एकजुट करने में जुटी है उसका जवाब कांग्रेस किस तरह से दे। मेनोफेस्टो कमिटी की बैठक 4 बजे शाम में होनी है।

10 सीटों पर कांग्रेस ने ठोका दावा

दूसरी ओर कांग्रेस बिहार में 10 लोकसभा सीट पर अपना दावा ठोक रही है…पिछली बार  कांग्रेस ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन किशनगंज की एक सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। लालू प्रसाद की पार्टी महागठबंधन में थी उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी। अभी कांग्रेस के बिहार में 19 विधायक हैं।