बगहा में गंडक नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

बगहा में गंडक नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गयी है। मृतकों में 3 लड़कियां और एक बच्चा शामिल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। बताया जाता है कि गोडिया पट्टी घाट से गंडक नदी पार करने के दौरान 10 वर्षीय बच्चा और 16 वर्षीय किशोरी की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी।

वही दोनों के शव को स्थानीय लोगों की मदद से गंडक नदी से बाहर निकाला गया। वहीं 112 पुलिस के टीम और नगर थाना के एसआई दिलीप सिंह दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों मृतकों की पहचान गोडिया पट्टी निवासी अच्छे लाल सहनी के 10 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार, विजय सहनी के 16 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी के रूप में हुई है।

जबकि दूसरी घटना बगहा के पुअरहाउस वार्ड नंबर 35 में गंडक नदी में स्नान करने के दौरान भी दो बच्चियां डूब गई। स्थानीय लोगों ने दोनों के शव को बाहर निकाला। दोनों की पहचान राजेश गोड की 10 वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी व अवध बिहारी सहनी की 11 वर्षीय पुत्री तकली कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना की पुष्टि एमएलसी भीष्म सहनी व वार्ड पार्षद मदन सहनी ने की है।