पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस का सिक्का, भाजपा को नुकसान , जानें ताज़ा स्थिति

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच पंजाब में हुए निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं साथ ही यही नतीजों में ही आगामी  विधानसभा चुनाव की एक झलक भी मिल जाएगी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की अग्नि परीक्षा के तौर पर स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही जारी है। दरअसल, पंजाब में 14 फरवरी को 117 स्थानीय निकायों पर चुनाव हुए थे, जिसमें से 109 नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत हैं, वहीं, 8 नगर निगम शामिल हैं। आठ नगर निगम अबोहर, बठिंडा, बाटला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा और 109 मगर पालिका परिषदों के 2252 वार्ड्स का रिजल्ट आज दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल, शुरुआती नतीजों में कांग्रेस कमाल करती दिख रही है, वहीं नतीजों से ऐसा लग रहा है कि भाजपा को कृषि कानूनों का नुकसान होता दिख रहा है। तो चलिए जानते हैं पंजाब निकाय चुनाव के रुझान और नतीजे।

ऐसे में हर किसी की नज़र इन नतीजों पर हैं, इन चुनावों को किसान आंदोलन के लिटमेस टेस्ट के तौर पर भी देखा जा रहा है। पंजाब में कांग्रेस अभी सत्ता में है, ऐसे में निकाय चुनाव के नतीजों से भी पार्टी को बड़ी आस है।

पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे आने अब शुरू हो गए हैं। गुरदासपुर के वार्ड नंबर एक पर कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है। इस बार पंजाब के निकाय चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के बीच रहा. जबकि आम आदमी पार्टी ने भी अपनी किस्मत आजमाई। चुनाव में कुल 9222 उम्मीदवार मैदान में उतरे. इनमें सबसे अधिक 2832 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
अगर राजनीतिक दलों की बात करें तो कांग्रेस के 2,037 उम्मीदवार, अकाली दल के 1,569, बीजपी के 1,003 जबकि आम आदमी पार्टी के 1,606 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. पंजाब निकाय की सभी सीटों पर सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।