
उज्जैन: OMG-2 की शूटिंग बीते दो दिनों से उज्जैन के अलग अलग हिस्सों में चल रही है। मालूम हो कि शनिवार को महाकाल मंदिर में शूटिंग शुरू हुई जिसके लिए अक्षय कुमार महाकाल मंदिर पहुंचे है। मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर में सुबह से ही पुरोहितों और पुजारियों को प्रवेश करने से रोक दिया गया था। इसके बाद गेट नंबर 4 और 5 से श्रद्धालुओं को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
पुजारियों-पुरोहितों ने मंदिर प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर विरोध जताया और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल से विवाद करने लगे। 250 रुपए देकर शीघ्र दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को भी कई बार रोका गया। जिसके चलते कई बार विवाद की स्थिति बनी।
- इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात
- दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव;
- Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR
- डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश
- कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश
महाकाल मंदिर में पहुंचते ही श्रद्धालुओं की शीर्घ दर्शन की व्यवस्था को बार-बार बदला गया। यहां कई बार श्रद्धालुओं को रोका गया। तो कई बार गेट बंद कर दिए गए। सुरक्षा गार्डों ने भी श्रद्धालुओं से बदसलूकी भी की। अक्षय कुमार जिस कार से उज्जैन आये उसमे काले कांच लगे थे इसको लेकर भी एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा नियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले में मीडिया से चर्चा में कहा कि श्रद्धालुओं के दर्शन में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। प्रोटोकॉल दर्शन में थोड़ा फेरबदल किया गया था। पंडे-पुजारियों को मंदिर में आने में हो सकता है शुरु में दिक्कत आई हो, फिल्म को लेकर इनपुट थे इसको लेकर सुरक्षा दी गई है।
You must be logged in to post a comment.