18 मई से देश में लॉकडाउन 4.0, कोरोना से जंग के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में तीसरे चरण के लॉकडाउन के बाद लॉकडाउन 4.0 की घोषणा कर दी है। हांलाकि पीएम मोदी ने कहा कि चौथे चरण का लॉकडाउन इससे बिल्कुल अलग होगा। इसके अलग नियम होंगे, जिसकी गाइडलाइन 18 मई से पहले जारी कर दी जाएगी। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने देश की आत्मनिर्भरता पर काफी जोर दिया। साथ हीं कोरोना संकट के इस दौर में इससे निपटने के लिए 20 लाख करोड़ रूपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया।

LIVE UPDATE :  लॉकडाउन 4 में पूरी तरह परिवर्तन होगा। राज्यों से मिले सुझाव के आधार पर इसकी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम इस दौरान कोरोना से लड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ेंगे।

LIVE UPDATE :  लंबे समय तक कोरोना हमारा हिस्सा बनाना रहेगा,

LIVE UPDATE :  देश वासियों को अपने लोकल के लिए वोकल बनना होगा।

LIVE UPDATE :  संकट के इस दौर में देश को आगे बढ़ाना जरूरी

LIVE UPDATE :  कोरोना संकट से बड़ी बड़ी अर्थव्यवस्था हिल गयी

LIVE UPDATE :  आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए विशेष राहत पैकेज का ऐलान कर रहा हूं। हाल में जो घोषणाएं की गयी थी, और आज जिसका ऐलान किया जा रहा है उसे जोड़ दें तो यह 20 लाख करोड़ का पैकेज है। जो कि भारतीय अर्थव्यवस्था का लगभग 10 फीसदी है। इससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
यह आर्थिक पैकेज मुख्य रूप से लैंड, लेबर, लिक्विडिटी आदि के लिए दिया गया है।

LIVE UPDATE :  भारत की निर्भरता पांच पीलरों पर निर्भर है

  1. एकॉनॉमी
  2. इंफ्रास्ट्रक्चर
  3. सिस्टम
  4. डेमोग्राफी
  5. डिमांड

LIVE UPDATE : आज संकट के इस दौर में हम सभी तरह से समर्थ हैं। सप्लाई चेन को मॉडर्न करेंगे। और अपने आप को मजबूत करेंगे।

कच्छ भूकंप के दौरान चारो तरफ मौत की चादर बिछी थी। लेकिन उस समय भी कच्छ फिर से चलना शुरू कर दिया। अगर हम चाह लें तो कोई राह मुश्किल नहीं है। और यही हमें आत्मनिर्भर बनाएगा।

LIVE UPDATE : कोरोना के खिलाफ जंग में भारत की प्रशंसा पूरी दुनिया कर रही है। दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बेहतर कर सकता है। मानव जाति के कल्याण के लिए बहुत कुछ दे सकता है। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर कैसे ? इसका जवाब है कि 130 करोड़ देशवासियों की आत्मनिर्भरता का संकल्प।

LIVE UPDATE : मौजूदा वैश्विक दौर में आत्मनिर्भरता की परिभाषा बदल गयी है। भारत वसुधैव कुटुंबम को लेकर चलता है। यहां की आत्मनिर्भरता में संसार के सुख, सहयोग और शांति की चिंता होती है।

LIVE UPDATE :जब कोरोना संकट शुरू हुआ, तब देश में नहीं बनता था एक भी पीपीई कीट। लेकिन अब हर रोज 2 लाख पीपीई कीट और 2 लाख एन-95 मास्क तैयार किये जा रहे हैं। यह आपदा को अवसर में बदला जा सका है।

LIVE UPDATE :21वीं सदी को भारत का बनाने के लिए हमें आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। हमें आत्म निर्भर भारत के संकल्प को पूरा करना होगा।

LIVE UPDATE : इस चुनौती के दौर में हमें अपने संकल्प को और मजदूत करने की जरूरत है। 21 वीं सदी भारत का दौर है।

LIVE UPDATE : कोरोना संकट मानव जाति के लिए अकल्पनीय है, लेकिन थकना, हारना, टूटना और बिखरना मानव को स्वीका नहीं है। लेकिन सर्तकता के साथ हमें आगे बढ़ना हैं।

LIVE UPDATE : कोरोना संक्रमण से मुकाबला करते हुए दुनिया को अब चार महीने से ज्यादा समय बीत गया है। इस दौरान तमाम देशों के 42 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से मौत हो गयी है। 2.75 लाख लोगों की मौत हो गयी है। भारत में भी स्थिति काफी खराब हो गयी है।