Corona से बचाव के लिए जागरूकता है जरूरी।

30 जनवरी 2020 को चीन के वुहान शहर से भारत पहुंचा था कोरोना। तब कोई नही जानता था की कोरोना दुनिया में इतनी तबाही मचा देगा। Corona एक महामारी बन जायेगा। आजतक में छपे एक लेख के अनुसार नवंबर 2021 तक पूरे विश्व में corona से मरने वालो की संख्या 50 लाख के पार हो चुकी है। वहीं 1 करोड़ 82 लाख लोग corona संक्रमित हो चुके हैं। वर्ष 2021 में corona ने प्रचंड तांडव किया था। जिसमे विश्व ने अपने कई परिजनो को अपने आंखो के सामने दम तोड़ते देखा था।

कई देशों के डॉक्टरों के प्रयासों से अंततः corona का वैक्सीन मिल पाया। जिसके बाद वैक्सीनेशन का अभियान पूरे देश में तेजी से चलाया जाने लगा। भारत में अब तक हुए वैक्सीनेशन की बात करें तो यह आंकड़ा 150 करोड़ को पार कर गया है।

वर्ष 2022 के शुरुवात के साथ corona के मामलो में बढ़ोतरी भी शुरू हो गई है। भारत सहित दुनिया के कई देशों में corona के मामले बढ़ने लगें हैं। पर इस दौरान एक अच्छी बात यह देखी जा रही है कि इसमें मरने वालो की संख्या कम रह रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत के कई राज्य सरकारों ने कई क्षेत्रों में प्रतिबंध भी लगाया है।

पर हम इस जंग से फतह पा सकते हैं। बस जरूरत है तो सतर्क रहने की corona के नियमो का पालन सही ढंग से करने की। वैक्सीन लीजिए और लोगो को जागरूक कर भारत के मजबूती में अपना अहम योगदान दीजिए।