चिराग पासवान की सुरजभान सिंह ने जमकर की तारीफ…. कहा चिराग है देश के दलितो के नेता…….

बिहार के सियासी गलियारे से इस समय बड़ी खबर सामने आयी है। बिहार उपचुनाव के मतदान के बीच अब एक सियासी बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी है। लोजपा में टूट के बाद बागी होकर पशुपति पारस के खेमें में मजबूत भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद बाहुबली सूरजभान सिंह ने बड़ा बयान दिया है। सूरजभान सिंह ने चिराग पासवान की जमकर तारीफ भी की और देश का बड़ा नेता बताया है।

सूरजभान सिंह गुरुवार को मोकामा उपचुनाव में मतदान करने पहुंचे। सूरजभान सिंह ने मतदान करने के बाद सूरजभान सिंह ने दावा किया कि मोकामा में कमल खिलेगा। मोकामा में हरहाल में भाजपा की जीत होगी। इस बीच उन्होंने एक पोर्टल से बातचीत के क्रम में कहा कि चिराग पासवान के आने से पूरे देश में बदलाव आता है। तो फिर मोकामा उससे बाहर थोड़ी है। वहीं चिराग पासवान की तारीफ करते हुए सूरजभान सिंह ने ये कहा कि चिराग पूरे देश के दलितों के लीडर हैं।

बता दें कि भाजपा ने मोकामा से सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया है जो ललन सिंह की पत्नी हैं। ललन सिंह को सूरजभान सिंह का करीबी बताया जाता है। मोकामा में पिछले 18 साल से अनंत सिंह का कब्जा है। लेकिन अगर पूर्व के इतिहास को उलटाया जाए तो सूरजभान सिंह इस क्षेत्र के बड़े नेता बनकर रहे हैं। विधायक और सांसद बनकर उन्होंने विधानसभा से लेकर संसद तक का सफर यहां से तय किया है।

भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी के प्रचार का मोर्चा सूरजभान सिंह ने थामा था। उधर चिराग पासवान को भी भाजपा ने अपने खेमे में कर लिया और चिराग पासवान भी भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में सड़क पर उतरे और रोड शो किया। बताते चलें कि राजद ने इसबार बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया है। इसबार मोकामा में राजद व भाजपा में सीधी टक्कर है।