BJP ने राहुल गांधी को नए जमाने का रावण बताया, सिसोदिया-संजय ‘दो कैदी

लोकसभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है एक दूसरे पर हमला तेज हो रहा है…बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक तस्वीर पोस्ट की और उन्हें नए जमाने का रावण बताया। पार्टी ने लिखा- नए जमाने का रावण यहां है। वे दुष्ट, धर्म और राम विरोधी हैं। उनका एक मात्र लक्ष्य देश को बर्बाद करना है।

भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जो पोस्टर जारी की है, उसमें राहुल के 7 सिर दिखाए हैं। इस पर लिखा है- भारत खतरे में है। तस्वीर के ठीक नीचे बड़े अक्षरों में रावण लिखा हुआ है। इसके नीचे अंग्रेजी में A CONGRESS PARTY PRODUCTION डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस लिखा गया है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस के लोग कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए थे। इसके अलावा भाजपा नेताओं ने ‘ओपन सोसाइटी फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) का नाम लिया है। भाजपा नेताओं का दावा है कि यह NGO अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस की ओर से वित्त पोषित है और इसके उपाध्यक्ष सलिल शेट्टी ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए थे।

अब पोस्टर वार छिड़ा

अब पोस्टर वार छिड़ गया है। दिल्ली बीजेपी की ओर से आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पोस्टर जारी किया गया। इसमें मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को सलाखों के पीछे दिखाया गया है। इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा है-दो कैदी।  वहीं दूसरा पोस्टर बीजेपी के मेन एक्स हैंडल पर शेयर किया गया। इसमें राहुल गांधी को रावण के रूप में चित्रित किया गया है। राहुल गांधी की दाढ़ी वाली छवि है जिसके दस सिर हैं। इस पोस्ट में राहुल गांधी को रावण के रूप में चित्रित किया गया है।