पटना के एनएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की फिर से हड़ताल, अस्पताल में कामकाज ठप

बढ़ते कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है एवं हर दिन सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। ऐसे में लोग डॉक्टरों को धरती का भगवान मान रहे हैl  वहीं पटना के एनएमसीएच खबर आ रही है कि जूनियर डॉक्टर फिर से हड़ताल पर चले गए हैं। साथही उन्होंने फिर से अस्पताल में कामकाज को ठप कर दिया है। जूनियर डॉक्टरों ने परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथही जिला प्रशासन पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। फ़िलहाल अस्पताल अधीक्षक ने इस बात की सूचना विभाग को दी है। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म किया था लेकिन मिले आश्वासन को जब पूरा नहीं किया गया तब वे फिर से हड़ताल पर चले गए हैं।

विदित हो कि अभी तीन घंटे पहले ही हड़ताल खत्म हुई थी और जूनियर डॉक्टर काम पर लौटे थे लेकिन एक बार फिर हंगामे के बाद वे हड़ताल पर चले गए हैं। जूनियर डॉक्टर बिना सुरक्षा के काम करने को तैयार नहीं है। सरकार से सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह ही जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले लिया था लेकिन जब सुरक्षा नहीं मिली तब एक बार फिर से वे हड़ताल पर चले गए हैं। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब  है कि जिस प्रकार मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में डॉक्टरों के लिए चुनौतियां बढ़ रही हैं। साथही डॉक्टरों की कमी के बीच ये सवाल भी उठता है कि अगर मरीज़ों का इलाज करने वाले लोग ही हड़ताल करें या बीमार पड़ जाएंगे, तो मरीज़ों को कौन देखेगा?