
पटना, 29 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज करौटा-सालेहपुर-राजगीर पथ का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने नूरसराय से राजगीर तक प्रस्तावित पथ को ग्रीन फील्ड परियोजना के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के निर्माण से राजगीर तक पहुँचने में दूरी कम जायेगी और समय की भी बचत होगी। लोगों को इससे बख्तियारपुर-ताजपुर पथ होते हुये वैशाली तक जाना सुगम हो जायेगा। यह बुद्ध सर्किट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने सालेहपुर में आवश्यकता के अनुरूप एलीवेटेड पथ एवं आर०ओ०बी० बनाने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
You must be logged in to post a comment.