
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पटना पहुंच गई हैं जहां उनका स्वागत बीजेपी के नेताओं के द्वारा किया गया। वहीं कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के जरिए उनका अभिनंदन किया है।
एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद,प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत बीजेपी एवं अन्य दलों के कई नेतागण मौजूद रहे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने सीधे बिरसा मुंडा पार्क जाकर वहां बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर भी द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया गया।
You must be logged in to post a comment.