
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी और बिहार झारखंड के बड़े बिल्डर डब्बू सिंह के ठिकानों पर आयकर का छापा पड़ा है। जानकारी के मुताबिक डब्बू सिंह के 20 ठिकानों पर आयकर की टीम रेड कर रही है जिनमें होटल भी शामिल हैं। झारखंड से आई छापामार टीम कार्रवाई कर रही है। डब्बू सिंह जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं। वह जदयू से जुड़े हुए भी हैं। जानकारी के मुताबिक पटेल नगर, राजीव नगर, एग्जीविशन रोड में स्थित ठिकानों पर आईटी टीम नें रेड डाला है।
डब्बू सिंह एक बड़े ठेकेदार भी हैं। उनके ठिकानों पर शुक्रवार सुबह-सुबह इनकम टैक्स की टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि आईटी की टीम ने ठेकेदार के शिवपुरी और बिक्रम में भी छापेमारी कर रही है । पटना और रांची में उनके कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। बिल्डर का राजनीतिक कनेक्शन भी है। उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है।
डब्बू सिंह की पटना में गोविंद कंस्ट्रक्शन कंपनी है। पटना के अलावे गाज़ियाबाद, नोएडा, दिल्ली में भी रेड चल रही है। जदयू के नेता डब्बू सिंह की इस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी है। वह कंपनी के निदेशक हैं। चर्चा है कि ललन सिंह की मदद से आरोपी डब्बू सिंह को राजनीति में आना चाहते हैं। आयकर की टीम का रेड जारी है। इसके संबंध में टीम में शामिल पदाधिकारी जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं।
You must be logged in to post a comment.