राजधानी समेत पूरा प्रदेश भीषण ठंड और शीत लहर की चपेट मे….ठंड ने अपने पुराने 64 सालों के रिकार्ड को किया ध्वस्त….अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में थोड़ी और गिरावट….

गुरुवार को ठंड ने नया कीर्तिमान बनाया। पिछले 64 सालों में इतनी ठंड कभी नहीं रही। अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस तिथि को अब तक का सबसे कम तापमान है। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी। प्रदेश में अभी और ठंड बढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं। बीते तीन दिनों से सूरज का दर्शन भी लोगों को दुर्लभ हो गया है। इसके कारण लोगों के जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है।

राजधानी समेत 32 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जरी…

ठंड के कारण स्कूलें बंद होने के साथ मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ पहले की तुलना में कम हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक घने कोहरे की चादर में प्रदेश लिपटा रहेगा वही अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच से आठ डिग्री गिरावट के साथ उत्तर पूर्व भागों को छोड़कर राजधानी समेत प्रदेश के 32 जिलों में दो दिनों तक कोल्ड डे यानी सर्द दिन बने रहने की संभावना है।