शिकायतें मिलने के बाद मंत्रीजी ने सर्वेक्षण कार्यालय का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दे दिया अल्टीमेटम

राजधानी पटना के गुलजारबाग के सर्वेक्षण कार्यालय का भूमि राजस्व विभाग के मंत्री राम नारायण मंडल ने अचानक निरीक्षण किया। आपको बता दें कि विभाग से संबंधित लगातार मिल रही शिकायतों से तंग आकर मंत्री ने विभाग का निरीक्षण किया, जिसमें काफी अनियमितता पायी गयी।

औचक निरीक्षण से हड़कंप

मंत्री जी के औचक निरीक्षण की खबर सुन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों में हड़कम मच गई,लोग आनन-फानन में कार्यालय पहुँचकर मंत्री जी के समक्ष उपस्तिथ हुए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लापरवाही को देखते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाया और उन्हें अल्टीमेटम भी दे दिया। उन्होंने कहा कि जनता के कार्यो में अनदेखी बर्दास्त नही होगी। जो भी दोषी अफसर या कर्मचारी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

सवेक्षण कार्यालय होंगे हाईटेक

मंत्री राम नारायण मंडल ने मीडिया से बात करते हए कहा कि सुवे के सभी सर्वेक्षण कार्यालय हाईटेक होंगे जनता के काम जल्द और किसी को भी परेशानी नही होगी सभी व्यवस्था दस दिनों में दुरुस्त होगा।