स्किल इंडिया और नई शिक्षा नीति के तहत युवाओं के शक्ति में हुई है वृद्धि-नरेंद्र मोदी

राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह के आयोजन के मौके पर भारत के युवाओं को आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के युवा दुनिया भर में अपना परचम लहरा रहे हैं। युवाओं में लोकतंत्र और तकनीक के चेतनाओं का विकाश हुआ है। भारत का जन-मन और साम्रध्य युवा है। भारत का सपना युवा है भारत का मन युवा है। युवा सुख से सुरक्षा तक का संचार करते हैं। भारत के प्राचीनता में भी नवीनता हैं। भारत के युवाओं का पैरालंपिक में कमाल का प्रदर्शन काबिले तारीफ है। भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के स्टार्टअप में युवाओं के आने से उत्साह आया है। जिसके कारण स्टार्टअप के क्षेत्र में भारत स्वर्ण काल में आया है। भारत के युवाओं में जितने का विश्वास आया है। भारत के युवा जुटो और जीतो मंत्र पर काम करते हैं। स्किल इंडिया और नई शिक्षा नीति के तहत युवाओं की शक्ति में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद का विचार प्रेरणा का स्त्रोत है। भारत ने बदलाव को हमेशा स्वीकार किया है। देश का युवा समस्याओं का समाधान निकालता है।