T-20 World Cup में भारत की जीत का जश्न: आधी रात में खुशियों से सराबोर हुआ पूरा देश; कहीं फूटे पटाखे तो कहीं मनी दीवाली

भारतीय टीम ने 11 साल का सूखा खत्म करते हुए टी20 विश्वकप दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। भारत ने विश्वकप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से मात दी। भारत की इस एतिहासिक जीत से हर भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक हर कहीं इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

टी20 विश्वकप में भारत की एतिहासिक जीत के बाद राजधानी दिल्ली में भी लोगों में खूब उत्साह नजर आया। राजधानी में लोगों ने फुलझड़ियां और पटाखे जलाकर जमकर जश्नन मनाया। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें लोगों को उत्साह से नाचते हुए भी देखा जा सकता है।मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत की जीत का जश्न मनाया।

जम्मू में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

इंदौर में दीपावली जैसा नजारा था। चारों तरफ पटाखों की गूंज सुनाई दे रही थी। क्रिकेटप्रेमियों का जमघट राजवाड़ा पर जुट गया। रात साढ़े 11 बजे चौक के चारों तरफ भीड़ ही भीड़ थी। तिरंगा झंडा लेकर युवा राजवाड़ा की तरफ आ रहे थे। भारत माता की जय, सबसे आगे होंगे हिन्दूस्तानी जैसे नारों से राजवाड़ा गूंज उठा। राजवाड़ा के अलावा छावनी, रीगल तिराहा, 56 दुकान व शहर के अन्य स्थानों पर भी जीत का जश्न मना। घरों में रखे पटाखे लोगों ने निकाल कर जलाए। राजवाड़ा रात एक बजे तक जश्न के माहौल से सराबोर रहा।

 

Leave a Reply