• होम
  • न्यूज़
    • इंटरनेशनल
    • भारत
    • राज्य
    • पोलिटिकल
    • क्राइम
  • एजुकेशन
  • बिज़नस
  • साइंस
  • कैंपस
  • Special Report
  • Exclusive Report
  • Blog
  • Video Story
×
Breaking News
2024-08-29 इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात 2024-08-20 दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव; 2024-08-20 Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR 2024-08-20 डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश 2024-08-20 कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश
 Posted in Business

अब ट्विटर स्थायी तौर पर बंद करेगा इन लोगो का अकांउट, ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन ने बढाई कंपनी कि चिंताए।

 Siddharth Pandey  November 12, 2022

एलन मस्क ने ब्लू टिक के लिए भुगतान का नया नियम शुरू किया था लेकिन फिलहाल इसे रोक दिया गया है। ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लागू होने के बाद से कई बड़े ब्रांड के फर्जी अकाउंट बन गए थे और उन्हें ब्लू टिक भी मिल गया था। इससे वो कंपनी के असली अकाउंट जैसे दिखने लगे थे।

ऐसे ही एक मामले में एली लिलि नाम की कंपनी का एक फर्जी अकाउंट बनाया गया था जिसे ट्वीट किया गया, ‘इंसुलिन मुफ़्त’। इस पर ट्विटर ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन कंपनी एली लिलि ने ट्वीट किया, “हम उनसे माफ़ी मांगते हैं जिन्हें फर्जी लिलि अकाउंट से ये गलत संदेश मिला है।

इस घटना से ये चिंताएं बढ़ गई हैं कि ट्विटर से गलत सूचनाएं फैलाने के मामले बढ़ सकते है। इस घटना के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयर 4 प्रतिशत तक गिर गए।

अमेरिका आधारित पीआर स्ट्रैटेजिस्ट मैक्स बर्न्स ने बताया कि उन्होंने असली एयरलाइंस के ब्लू टिक वाले फर्जी अकाउंट देखे हैं जो उपभोक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “अगर कोई असल यात्री की टिकट की जानकारी लेकर उसकी फ्लाइट रद्द कर देता है या उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर उससे खर्च कर देता है? सिर्फ़ एक बड़ी घटना ही काफ़ी होगी और उपभोक्ताओं से संपर्क के लिए ट्विटर का इस्तेमाल कर रहीं सभी एयरलाइन उसे छोड़ देंगी।

एलन मस्क ने पिछले महीने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। इसके बाद से उन्होंने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं। ट्विटर से करीब 3700 लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया था जो कि कंपनी के आधे स्टाफ के बराबर था। कर्मचारियों को पहले उनके ईमेल पर चेतावनी दी गई थी, “आगे का रास्ता मुश्किल है और सफलता के लिए जी तोड़ मेहनत की ज़रूरत होगी। इस अहम सब्सक्रिप्शन रिवेन्यू के बिना, आर्थिक गिराव के दौर में ट्विटर का टिके रहना मुश्किल होगा।”

डिजिटल विज्ञापन बाज़ार में गिरावट के कारण कंपनी की परेशानी बढ़ गई है। कंपनी की दिशा को लेकर चिंताओं के बीच बड़े ब्रांड और मार्केटिंग फर्मों ने इस पर खर्च करना बंद कर दिया है।

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा में यूजर्स से 7.99 डॉलर रुपये प्रतिमाह का भुगतान मांगा जा रहा है। इससे पहले ब्लू टिक के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाता था। ट्विटर के इस कदम से फर्जी अकाउंट्स को लेकर चिंता बढ़ गई है। ट्विटर ऐसा पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो इस तरह के बड़े बदलाव लेकर आया है। मार्केटिंग कंपनी एमएमए ग्लोबल के अध्यक्ष लू पसकाली ने ट्विटर पर लिखा कि एलन मस्क को नया चीफ़ एक्ज़िक्यूटिव रखने की और कंपनी के कामों से दूर रहने की ज़रूरत है। उन्होंने लिखा, “ये साफ़ है कि ट्विटर को चला पाना आपके कई और प्रतिभाओं में शामिल नहीं है।” एलन मस्क ने ये भी कहा है कि ट्विटर पर स्पष्ट किए बिना बनाए गए पैरोडी अकाउंट्स को चेतावनी दिए बगैर ही स्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...

Related

Tagged blue tick subscription increased the company's concerns., Now Twitter will permanently close the account

इन्हें भी पढें

  • अब बैंक भी 4 घंटे ही खुलेंगे,पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अधिकतम 50 फीसद यात्रियों को ही बैठने की अनुमति
  • 7 राज्यों की 200 नई मंडियां कृषि उपज के विपणन के लिए ‘ई-नाम’ प्लेटफॉर्म से जुड़ीं
  • 2022-23 की पहली मौद्रिक नीति में RBI ने 11वीं बार रेपो रेट 4% एवं रिवर्स रेपो 3.35% रखा बरकरार; आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाकर किया 7.2 प्रतिशत
  • यस बैंक संकट से शेयर बाजार में भारी गिरावट, जानिए कितना पर पहुंचा सेंसेक्स
  • RBI ने HDFC के नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर क्यों लगायी रोक ? जानिए क्या है पूरा मामला…
  • उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने चमड़ा उत्पाद निर्यातकों को बिहार में निवेश का दिया न्योता
  • Breaking – निर्मला सीतारमण ने कोविड प्रभावित क्षेत्रों के लिए ₹1.1 लाख करोड़ की ऋण गारंटी योजना की घोषणा की
  • कार इंडस्ट्रीज में सभी कम्पनीयों में लगी नंबर 1 बनने की होड़. क्या टेस्ला को पछाड़ पाएंगी फॉक्सवेगन और टोयोटा जैसी कंपनियां ………..
  • बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार में निराशा, सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम
  • 2000 रुपए के नोट को लेकर आई बड़ी खबर है, अब सर्कुलेशन में 2000 रुपए के नोट की नहीं होगी नई सप्लाई
  • RBI ने बदला बैंक लॉकरों के नियम, बताया बैंकों के पास लॉकर अलॉटमेंट के समय फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट लेने का है अधिकार
  • Paytm करने वाले सावधान: Google Play Store से हटाया गया Paytm

Post navigation

← कुसुम फेम एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी आज पंचतत्व में हो जायेंगे विलीन….
43 साल कि उम्र में अभिनेत्री बिपाशा बसु बनी मां घर आई नन्ही परी……….. →

Recent Posts

  • इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात
  • दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव;
  • Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR
  • डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश
  • कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश

Exclusive Report

अयोध्याधाम जंक्शन का नया भवन मंदिर के स्वरूप में रामनगरी की गरिमा का बना परिचायक, आवागमन मिला कर करीब एक लाख यात्रियों का भार उठाने की है क्षमता

 Central Desk  2023-12-29
रामनगरी की गरिमा के अनुरूप अयोध्याधाम जंक्शन का नया भवन मंदिर के स्वरूप में बन कर तैयार है। इस नए मंदिर का आकर्षण रात में रंग-बिरंगी रोशनी में बिखेरते हुए इस रेलवे स्टेशन की छत को और भी प्रेरित बनाता है। आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस नवीन...
Continue Reading...

Political

झारखंड में सियासी हलचल तेज, चुनाव तक मेरे पास तीन विकल्प’; आहत चंपई सोरेन बोले- JMM में हो रहे एकतरफा फैसले और अपमानजनक व्यवहार

 Dhananjay Kumar  2024-08-18
झारखंड के पूर्व सीएम और झामुमो नेता चंपई सोरेन को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा में शामिल होने की अफवाह के बीच झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन ने अपना दर्द साझा किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि अपमान और तिरस्कार के...
Continue Reading...

Business

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी का कार्ड सामने आया, जानिए इस कार्ड में क्या है खास

 Dhananjay Kumar
अंबानी परिवार के घर छोटी बहू आने वाली है। जी हां, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में...
Continue Reading...
  • Home
  •  Advertise with Us 
  • Team
  • Privacy Policy
  • About US

Categories

Blog Business Campus Corona Crime Education Entertainment Exclusive Report Health International IPL 2020 National Political Science Special Report Sports State Uncategorized Video Story न्यूज़

Subscribe to Blog via Email

Enter your email address to subscribe to this blog and receive notifications of new posts by email.

Join 17K other subscribers

Copyright © 2026 The Shift India -

 

Loading Comments...
 

You must be logged in to post a comment.

    %d