
पत्रकारनगर थाना के चित्रगुप्त नगर में दानापुर रेलमंडल के जेई हरे कृष्ण मुरारी की दाई के साथ रेप व हत्या के मामले में नामजद आरोपी जेई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पत्रकारनगर थाना में केस दर्ज होने के बाद जेई फरार चल रहा था। उसने अपने मोबाइल फोन को भी बंद कर लिया था। जिसके बाद पुलिस का शक उसपर और बढ़ गया। अंततः पुलिस ने उसे लखीसराय के मानिकपुर में कवायदपुर स्थित उसके पैतृक घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही जेई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव चला गया था। वहीं इस मामले में जेई के मकान मालिक शैलेंद्र कुमार सिन्हा की तलाश अभी जारी है। थानेदार मनोरंजन भारती ने बताया कि जेई को बुधवार की देर रात को उसके पैतृक घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस को पोस्टमार्टम व एफएसएल की प्रारंभिक रिपोर्ट मिली। इसमें आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जेई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपों की पुष्टि होने के बाद बुधवार की रात थानेदार परिजनों का बयान दर्ज करने के लिए उनके पास गए। मुरारी की पत्नी पीएमसीएच में नर्स हैं। दाई के पिता के बयान पर जेई और उसके मकान मालिक पर रेप व हत्या का केस दर्ज किया गया था।
जेई घर से परिवार व बच्चे के साथ हो गया था फरार सोमवार की सुबह शैलेंद्र के घर की तीसरी मंजिल के बालकनी से दाई की रेलिंग से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई लाश मिली थी। लाश मिलेन की सूचना के बाद उसके पिता, बेटी समेत अन्य परिजन वहां पहुंचे थे। परिजन शुरू से ही कह रहे थे कि वह सुसाइड नहीं कर सकती। इसके साथ रेप हुआ और फिर हत्या कर दी गई।
You must be logged in to post a comment.