अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन, चीन ने तेज किया युद्ध अभ्यास।

चीन के कई बार विरोध दर्ज करने के बावजूद भी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार की रात ताइवान पहुंचीं जिससे चीन नाराज काफी नाराज हो गया है।इस बीच नैंसी पेलोसी ने कहा है कि दुनिया में लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच संघर्ष है। जैसा कि चीन समर्थन हासिल करने के लिए अपनी सॉफ्ट पावर का उपयोग करता है। हमें ताइवान के बारे में उसकी तकनीकी प्रगति के बारे में बात करने की जरूरत है। लोगों को ताइवान के अधिक लोकतांत्रिक बनने का साहस दिखाना होगा। हमें हंगामे से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

चीन और ताइवान के बीच बढ़ा तनाव, पीएलए ने सैन्‍य अभ्‍यास के लिए लड़ाकू विमान भेजे

ताइवान में अमेरिका के अचानक एंट्री से चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच एक बड़ी खबर आई कि कल से चीन ,ताइवान के नजदीक सैन्‍य अभ्‍यास करने जा रहा है चीन 6 जगह सैन्‍य अभ्यास करेगा। पीएलए ने सैन्‍य अभ्‍यास के लिए लड़ाकू विमान भी भेजे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन कर रहा है चीन….

ताइवान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि चीनी सैन्य अभ्यास ने संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन किया है। ताइवान के क्षेत्र का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। हमारे हवाई और समुद्र क्षेत्र में प्रवेश किया जा रहा है। इस तनाव के बीच अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने द्वीप का दौरा किया है।

ताइवान के साथ हर मोड़ पर खड़ा है अमेरिका…..

ताइवान में अमेरिकी स्पीकर पेलोसी ने कहा है कि अमेरिका ने हमेशा ताइवान के साथ खड़े रहने का वादा किया है। इस मजबूत नींव पर, हमारी आर्थिक समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध क्षेत्र और दुनिया में पारस्परिक सुरक्षा पर केंद्रित स्व-सरकार और आत्मनिर्णय पर आधारित एक संपन्न साझेदारी है। उन्होंने कहा कि ताइवान में लोकतंत्र फल-फूल रहा है। ताइवान ने दुनिया को साबित किया है कि चुनौतियों के बावजूद अगर आशा, साहस और दृढ़ संकल्प है तो आप समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। ताइवान के साथ अमेरिका की एकजुटता महत्वपूर्ण है। आज हम यही संदेश लेकर आए हैं।