मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने जीता विश्वास मत, सदन में नहीं पहुंचे कांग्रेस विधायक

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। इस दौरान सदन मै एक भी कांग्रेस विधायक मौजूद नहीं थे। SP, BSP और निर्दलीय विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया। विश्वास मत हासिल करने के बाद सीएम शिवराज ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह बैस को मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

27 मार्च तक चलेगा विधानसभा सत्र

मध्य प्रदेश का विधानसभा सत्र 27 मार्च तक चलेगा। चार दिवसीय सत्र में सदन की कुल तीन बैठकें होंगी। सत्र के प्रथम दिन सरकार के प्रति विश्वास प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इसी दौरान वर्ष 2020-21 के लिए लेखानुदान भी प्रस्तुत किया जाएगा।

24 सीटों पर होंगे उपचुनाव

मध्यप्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। इनमें से दो सीटें विधायकों के निधन के कारण पहले से खाली थी। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने सिंधिया समर्थक 22 अन्य विधायकों की सदस्यता समाप्त कर दी थी। जिसके बाद अब प्रदेश में कुल 24 सीटें खाली है। इन सीटों पर आगामी छह महीने के अंदर उपचुनाव कराए जाने हैं।

स्पीकर ने दिया इस्तीफा

शिवराज सिंह चौहान के कमान संभालने के कुछ देर बाद ही विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सबसे पहले कोरोना वायरस (COVID19) के मद्देनजर वल्लभ भवन में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों एवं केन्द्र से आए उच्च अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की और इससे निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।