बिहार में सत्ता दल जनता दल युनाइटेड में गुटबाजी चरम पर नजर आ रही है। पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार के दौरे पर हैं और इसी दौरान आज अरवल में उनके सामने पार्टी के दो खेमों के कार्यकर्ता भिड़ गए। यह पूरा मामला अरवल जिले के कुर्था से सामने आया है। उपेंद्र कुशवाहा आज कुर्था पहुंचे थे और उनके सामने ही जेडीयू के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई।
हालांकि उपेंद्र कुशवाहा बेबस होकर अपने सामने मारपीट करते जेडीयू के कार्यकर्ताओं को देखते रहे। उन्हें खुद समझ में नहीं आ रहा था कि वह कैसे इस पूरे मामले को शांत करें। कुर्था से मिली जानकारी के मुताबिक अरवल कि जेडीयू जिला अध्यक्ष मंजू देवी और उनके विरोधी खेमे के बीच गुटबाजी चरम पर है। इसी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा के सामने मारपीट हुई।
- इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात
- दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव;
- Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR
- डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश
- कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश
इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर एक दूसरे खेमे के ऊपर मुको के साथ लात घुसा की बारिश करी। वहां उपेंद्र कुशवाहा बेबस खड़े भिड़ंत को देखते रहे।


