
Warning: Undefined variable $defaults in /home/shiftindia/public_html/wp-content/plugins/wp-telegram-sharing/includes/plugin.php on line 241
बिहार के राजनीति में कृषि मंत्री के बयान को लेकर जारी सियासी बवाल के बीच अब हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने अपने विचार व्यक्त किये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कृषि मंत्री के बायन को लेकर कहा कि सुधाकर सिंह ने अपनी भावनाओं को प्रकट किया है। वैशाली में एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा में 10 फीसदी काम होता है। 80 फीसदी लूट होती है। सच कहने का माद्दा होना चाहिए। सच सामने आता है, तो निश्चित तौर पर उस पर कार्रवाई होती है।
जीतन राम मांझी ने कहा कि कृषि मंत्री ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। इस पर नीतीश कुमार निश्चित काम करेंगे और कृषि विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को दूर करेंगे। इस दिशा में राज्य सरकार सजग है। वहीं, इस मामले को लेकर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को काम पर फोकस करने की नसीहत दी है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मीडिया में बयान देने के बजाय कृषि मंत्री अपने काम पर ध्यान देंगे तो अच्छा होगा। मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी मिली है और सुधार करने के बजाय बयानबाजी पर कम ध्यान दें।
You must be logged in to post a comment.