
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हिन्दू मुस्लिम के नाम पर देश भर का माहौल खराब किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों को किसी भी अपराधी को जाति, धर्म और पार्टी के नाम पर छोड़ना नहीं है। देश पहले है। शांति के बिना तरक्की नहीं आ सकती है। युवा ठेका की नौकरी अग्निवीर बनने की जगह बिहार में सिपाही बनने के लिये मेहनत कर रहे हैं। पुलिस में आवेदन की संख्या बढ़ गयी है। डिप्टी सीएम ऐतिहासिक गांधी मैदान में बुधवार को 10 हजार 459 पुलिसकर्मियों को नियुक्त पत्र वितरण देने के लिये आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की तारीफ करते हुए कहा कि वे जो कहते हैं उसे करते हैं। अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं करते हैं। नियुक्ति पत्र वितरण मुद्दे पर विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि लोग बयान देते हैं कि नियुक्ति एनडीए के समय की हैं। ऐसा आपराधीक सोच के लोग कह रहे हैं। उनको पता होना चाहिये कि मंत्री आते और जाते हैं। मुख्यमंत्री ही सरकार के मुखिया होते हैं। सरकार का हर काम का श्रेय सीएम को जाता है। पहले नियुक्ति पत्र में घपला हुआ करता था अब एक साथ नियुक्त पत्र दिया जा रहा है। यह बात उनको पच नहीं रही है। गृह विभाग, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में सबसे अधिक नौकरी की संभावनाएं हैं।
डाक बंगला चौराहे की एक घटना का जिक्र कर फील्ड में तैनात महिला पुलिस कर्मियों की दिक्कतों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। तेजस्वी ने कहा कि सड़कों पर ड़्यूटी कर रहीं महिला सिपाही के लिये शौचालय की जल्द व्यवस्था होनी चाहिये।
You must be logged in to post a comment.