राहुल गांधी के ‘सारथी’ बने तेजस्वी यादव…नीतीश के हटने के बाद तेजस्वी संभालेंगे इंडिया गठबंधन की कमान? रोहतास में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस की न्याय यात्रा इन दिनों बिहार में है. आज उन्होंने सासाराम जिले में रोड शो किया. पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव का साथ मिला. तेजस्वी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए हैं. यही नहीं, तेजस्वी यादव ने राहुल की लाल रंग की गाड़ी खुद ड्राइव की है. राहुल गांधी की गाड़ी की ड्राइविंग सीट संभाली. इस वीडियो में  यह साफ संदेश था कि नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से बाहर जाने के बाद अब बिहार में गठबंधन की ड्राइविंग सीट पर तेजस्वी यादव ही मौजूद रहेंगे. आज राहुल गांधी का कैमूर के दुर्गावती प्रखंड के धनेछा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

राहुल और तेजस्वी ने किसानों को किया संबोधित

कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान रोहतास के टेकारी में किसान चौपाल में काफी संख्या में लोग जुटे। किसानों को राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव ने संबोधित किया। इस दौरान बिहार में नौकरी देने की भी बात तेजस्वी यादव ने कही। उन्होंने कहा कि 17 माह के सरकार में नौकरी भी दिया। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया की सरकार बनी तो एमएसपी गारंटी दी जाएगी। दिल्ली में किसानों दे रहे हैं। मोदी सरकार में किसानों समेत सभी तबके के लोग परेशान हैं लेकिन वह किसी के सुनने वाले नहीं हैं। क्योंकि, इसलिए वह अपने मन की सुनाते हैं। आम जनता की मन की बात को नहीं सुनते हैं।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रोहतास पहुंचे। तेजस्वी यादव न सिर्फ राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए बल्कि उनके सारथी भी बने। तेजस्वी ने खुद ही राहुल गांधी की गाड़ी स्टीयरिंग संभाली। इंडी गठबंधन के हजारों कार्यकर्ता और समर्थकों साथ तेजस्वी यादव लाल रंग की चार पहिया राहुल गांधी के साथ नजर आए। गाड़ी के पीछे की सीट पर कांग्रेस की वरीय नेता मीरा कुमार भी नजर आईं।

बिहार के बाद यूपी में प्रवेश करेगी न्याय यात्रा

उधर, बिहार के बाद आज शाम ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। वह उत्तर प्रदेश के चंदौली में अपने भाई के साथ शामिल होंगी। बता दें, पूर्व-पश्चिम मणिपुर-मुंबई यात्रा 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी