
बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में लॉकडाउन लगाया गया है। वाहनों से आवागमन के लिए ई-पास ज़रूरी किया गया है, लेकिन आपदा को अवसर में बदलने वालों की कमी नहीं है। कुछ इसी प्रकार के धंधेबाजों ने फर्जी ई पास जारी करना शुरू कर दिया है। बतादें कि बिहार में ऐसे में रोहतास के डेहरी ऑन सोन में साइबर कैसे से फर्जी ई पास का धंधा चल रहा था। वहीं डीएम और एसडीओ के फर्जी हस्ताक्षर वाले ई पास के लिए धंधेबाज दो हजार रुपये प्रति पास तक वसूल करते थे। गौरतलब है कि पूर्व डीएम व अनुमंडलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से ई पास निर्गत किया जाता था। वहीं शनिवार को इस मामले का भंडाफोड़ होने के बाद एएसपी व एसडीएम ने तीन साइबर कैफे की जांच कर पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार धंधेबाज सुभाषनगर निवासी दीपक कुमार, विनोद कुमार एव डेहरी बाजार निवासी हिमांशु कुमार,अविषेक कुमार व विष्णु गुप्ता शामिल है।
एसडीओ ने इन जिलों के लिए बनवाया पास
जालसाजों ने अनुमंडलाधिकारी के भी दो वाहनों का पास दो-दो हजार रुपए में मधुबनी और गोपालगंज जाने के लिए बना दिया। मालूम हो कि एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अन्य जिले एव अन्य प्रांतों में जाने के लिए फर्जी ई पास बनाने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। तब उन्होंने गुरुवार को अपने दोनों सरकारी वाहनों का पास बनवाने के लिए चालक को भेजा। जिसमे एक पास मधुबनी जाने के लिए और दूसरा गोपालगंज जाने के लिए था। जिसके लिए चालक थाना चौक स्थित साइबर कैफे एवं सुभाषनगर साइबर कैफे में गया। हालांकि थाना चौक वाले जालसाज साइबर कैफे वाले ने शुक्रवार को ही फोन किया कि पास ले जाइए। वहीं सुभाषनगर वाले ने शनिवार को देने की बात कही थी। इसलिए पास मिलते ही दोनों साइबर कैफे में एएसपी संजय कुमार के साथ छापेमारी की गई।
बतादें कि छापेमारी के दौरान पकड़े जाने पर सुभाषनगर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि मेरे बगल वाला भी यह काम करता है। जिसके बाद बताई गई निशानदेही पर बराबर के साइबर कैफे संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि सभी ई पास पर पूर्व जिला पदाधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर जालसाज धंधेबाज द्वारा किया जाता था। साथ में अनुमंडल पदाधिकारी के भी फर्जी हस्ताक्षर किए जाते थे। छापेमारी में इनके साथ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक,अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी, नगर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता भी शामिल थे।
You must be logged in to post a comment.