
जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर कोविड मानक के तहत शुक्रवार को मास्क चेकिंग का विशेष अभियान जारी रहा। बिहार में मास्क चेकिंग के विशेष अभियान के लिए 47 धाबा दल की टीम गठित की गई है।
बता दे कि शुक्रवार को बिना मास्क लगाए 385 व्यक्तियों से ₹19250 की जुर्माना राशि की वसूली की गई। इसके अलावे 326 दुकानों एवं 256 वाहनों की भी जांच की गई।
दुकानों की जांच के क्रम में बिना मास्क के 115 लोगों से ₹5750 की जुर्माना राशि की वसूली की गई है।
गाड़ियों की जांच के क्रम में बिना मास्क लगाए 83 व्यक्ति पाए गए। वाहनों से ₹65350 की जुर्माना राशि की वसूली की गई।
कल बीती रात तक मास्क चेकिंग का अभियान 14 अस्पतालों में भी चलाया गया जहां 8 व्यक्तियों से ₹400 की वसूली की गई। जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए राज्य में मास्क चेकिंग / जागरूकता का अभियान लगातार जारी रखने का सख्त निर्देश दिया है।
You must be logged in to post a comment.