पटना में हुए डबल मर्डर मामले में हुआ बड़ा खुलासा, मरने वाले युवकों का अपराध जगत से था नाता!

पटना के गौरीचक थाना इलाके में बीते दिन डबल मर्डर में मारे गए दो युवकों की पहचान पटना पुलिस ने कर लिया है। जांच के बाद यह पता चला कि मरने वाले दोनों युवक एक अपराधी थे। उनका नाम जितेन्द्र यादव और भूरा यादव था। हत्या, लूट जैसे अन्य कई मामलों में उनके खिलाफ़ केस दर्ज हैं। रविवार देर रात उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और जिसके बाद उनके शव खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस को शक है कि किसी ने बदले की भावना से दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

डबल मर्डर में मरने वाले थे अपराधी…

जानकारी के अनुसार मृतक जितेंद्र जहानाबाद के पाली थाना क्षेत्र के गोलबपुर गांव का रहने वाला था। वहीं, भूरा यादव धनरुआ के बहरामपुर का निवासी था। जितेन्द्र पर हत्या-लूट के चार मामले दर्ज थे। जबकि भूरा के खिलाफ कुल 14 केस दर्ज थे। दोनों अपराधियों की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कहां मिला था शव…

दोनों का शव फतुहा-उसफा के पास सड़क किनारे बरामां खंधा में पड़ा था। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा देखा गया और स्थानिय लोगो के सूचना पर ही पुलिस को भी इस घटना की जानकारी हो पाई।

क्या कहती है पुलिस…..

पुलिस का मानना है कि बदले की भावना के चलते यह हत्या हुई है। उनकी हत्या कहीं और हुई होगी और शवों को यहां फेक दिया गया। एसएसपी ने मामले की जांच करने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। फिलहाल अपराधियों का कोई पता नहीं चल पाया है।