शादी के बंधन में बंधे पंजाब के मुख्यमंत्री, भगवंत मान की हुई गुरप्रीत कौर……

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और गुरप्रीत कौर आज आखिरकार शादी के बंधन में बढ़ गए। इस शादी के खास मेहमान के तौर पर दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नजर आये। बताया जा रहा है कि केजरीवाल ने ही शादी में पिता की रस्में अदा कीं।

भगवंत मान से 16 साल छोटी गुरप्रीत कौर
शादी की बात करें तो इसमें सीमित मेहमानों को निमंत्रण दिया गया था। शादी का कार्यक्रम मुख्‍यमंत्री आवास पर ही रखा गया था। आपको बता दें कि 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। 48 साल के पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात गुरप्रीत कौर से करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से भगवंत मान ने 2015 में तलाक लिया था।