
दीपावली की रात रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से अप्रिय घटना घटने की खबर है। यहां बीती रात मूनलाइट नामक बस में आग लग गयी। आग लगने की वजह से बस में सो रहे दो लोगों की जल कर मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है। इन दोनों को बस का ड्राइवर और खलासी बताया जा रहा है।
दिए की वजह से आग लगने का अंदेशा…
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यह देर रात घटी है। फिलहाल खादगढ़ा टीओपी मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बस रांची से सिमडेगा मार्ग पर चलती थी। पुलिस के मुताबिक दीपावली की रात दीया जला कर बस में रखने की वजह से आग लगी है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर जताया शोक
सीएम हेमंत सोरेन ने इस दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने अपने अकाउंट से ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है कि रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में बस में आग लगने से ड्राइवर और खलासी की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
You must be logged in to post a comment.