पटना के जिलाधिकारी के द्वारा पटना के प्रशासन को गंगा घाटों के निरीक्षण का मिला आदेश ………..

पटना में गंगा के बढ़े हुए जल स्‍तर के कारण कई घाटों पर छठ पूजा इस बार संभव नहीं होगी। छठ महापर्व के लिए अब तक के निरीक्षण से साफ हो गया है कि बांस घाट, कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट पूजा के लिए असुरक्षित हैं। इन जगहों पर इस बार छठ पूजा नहीं हो सकती है।

पटना  जिलाधिकारी ने प्रशासन को गंगा घाटों के निरीक्षण का दिया आदेश…….

पटना के डीएम डा. चंद्रशेखर ने गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग का काम शुरू कराने का निर्देश दिया है। उन्‍होंने रिवर फ्रंट के पाथवे, नाले की जाली, रेलिंग के साथ पेयजल आपूर्ति नल को दुरूस्त कराने को कहा है। जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट से दीदारगंज तक 18 किलोमीटर दूरी में करीब 60 गंगा घाटों का निरीक्षण किया था।

नल से पानी नहीं आने की दिक्‍कत आ रही है …..

दीपावली गुजरने के बाद मंगलवार से छठ घाटों पर प्रशासन की गत‍िविधियां फिर से तेज होंगी। रविवार तक की स्‍थ‍िति थी कि गंगा रिवर फ्रंट पाथवे पर कई जगह नल से पानी नहीं आ रहा था। डीएम ने इसे तत्काल ठीक कराने को कहा। नाली पर लोहे की टूटी जाली को तत्काल दुरूस्त करने को कहा ताकि पैदल चलने वालों को परेशानी नहीं हो। रेलिंग को भी दुरूसत कराने का निर्देश दिया।

रास्‍ते से अतिक्रमण हटाने को कहा निर्देश दिया……

डीएम ने कहा कि बंसी घाट, काली घाट, पटना कालेज घाट, रानी घाट, गांधी घाट, गाय घाट, खाजेकला घाट, कंगन घाट इत्यादि घाटों पर साफ-सफाई ठीक है, लेकिन संपर्क पथ को अतिक्रमण मुक्त कराना जरूरी है। घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। जैसे-जैसे गंगा नदी का जलस्तर कम हो रहा है घाट की स्थिति सुधर रही है। 25 या 26 अक्टूबर को प्रशासन द्वारा खतरनाक घाटों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

बीते वर्ष से 55 सेमी अधिक रहेगा छठ में जलस्तर …….

गंगा का जलस्तर बीते छह दिनों में करीब 1.20 मीटर कम हुआ है। प्रति दिन औसत आठ इंच पानी घट रहा है। 24 घंटा में लगभग 20 सेंटीमीटर पानी कम हो रहा है। छठ तक कम से कम एक से सवा मीटर और कमी आने की संभावना है। डीएम ने कहा कि बीते वर्ष छठ के दिन 10 नवंबर को गंगा का जलस्तर 45.45 मीटर था। इस वर्ष छठ के दिन 55 सेंटी मीटर अधिक करीब  46.00 मीटर रहने का अनुमान है। छठ व्रतियों के लिए रात्रि पाली में  भी काम कराने का निर्देश दिया।

डीएम का आदेश सेक्टर पदाधिकारी कैंप करें घाटों पर……..

डीएम गंगा घाटों के लिए प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों की 21 टीम को टैग किए गए 205 घाटों की सतत निगरानी के लिए कैंप करने का निर्देश दिया। ट्रैफिक एसपी को सुगम यातायात के लिए वाहन पार्किंग और रूट का निर्धारण करते हुए प्लान तैयार कर प्रचारित कराने का निर्देश दिया। नगर निगम को घाटों पर सफाई और संपर्क पथों को अतिक्रमण मुक्त कराकर पर्याप्त रोशनी प्रबंध कराने का निर्देश दिया। भीड़-प्रबंधन के लिए घाटों पर वाच टावर, सीसी कैमरा, नियंत्रण कक्ष के अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की पेट्रोलिंग होगी।

जिलाधिकारी ने कहा दो दिनों में हटाएं गतिरोध……

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर दो दिनों में नाली के टूटे स्लैब को दरूस्त करने को कहा। गड्ढों की भराई और जरूरत के अनुसार पेड़ों की छंटाई कराने का निर्देश दिया गया। घाट की सीढ़ियों पर बाढ़ के पानी से जमा हुए मिट्टी हटाने शौचालय की सेवा दुरूस्त करने को कहा। डीएम  ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 45 से ज्यादा तालाबों एवं इतनी ही संख्या में पार्क में भी छठव्रतियों के लिए प्रबंध किया गया है।