
राजधानी पटना सहित शेष बिहार में भी वर्षा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट है। अगले तीन घंटे में पटना और वैशाली जिले के कुछ जगहों पर मेघगर्जन, वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने दोपहर 2.33 तक लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।
किसानों को चेतावनी दी गई है कि वे मौसम सामान्य होने के बाद ही क्षेत्रों के लिए निकले। जो किसान घर से बाहर है, उन्हें सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचने के लिए अलर्ट किया गया है।
वहीं, 26 मई को पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, खगड़िया और बेगूसराय सहित उत्तर व पूर्वी बिहार के जिलों में मध्ययम से भारी वर्षा का येलो अलर्ट है। पटना में भी गुरुवार और शुक्रवार को वर्षा व वज्रपात का पूर्वानुमान है।
प्री मानसून वर्षा के कारण तापमान में कमी आई है। बिहार में अधिकतम तापमान 29 से 39 डिग्री के बीच में रहा। गुरुवार को औरंगाबाद में सर्वाधिक 39 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जबकि, पूसा में सबसे कम अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र झारखंड व इसके आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पटना व इसके आसपास आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।
प्रदेश के उत्तरी भागों में इन तेज हवा के प्रवाह के साथ आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 26 मई को प्रदेश के उत्तरी भागों में आंधी-पानी के साथ ओला गिरेगा।
You must log in to post a comment.