
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट बैठक के बाद बड़ा एलान किया है कि दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड होगा। उन्होंने कहा कि, ‘दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ की स्थापना होगी और दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे क्रांतिकारी परिवर्तन को यह बोर्ड नई ऊंचाइयों की तरफ लेकर जाएगा।
देश की शिक्षा व्यवस्था पर होगा असर
केजरीवाल ने कहा कि इससे न सिर्फ दिल्ली बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी बहुत गहरा असर पड़ने जा रहा है। आज दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली के शिक्षा बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी है। दिल्ली में अब अलग से एक स्कूल बोर्ड ऑफ एजुकेशन बनाया जाएगा। ये कोई मामूली शिक्षा बोर्ड नहीं है, जैसा अन्य राज्यों में होता है। ऐसा नहीं है कि हमारी सरकार है इसलिए हमने अलग बोर्ड बना लिया।
2021-22 सेशन से ही शुरू हो जाएगी दिल्ली बोर्ड की पढ़ाई
उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य में केवल CBSE ICSE बोर्ड की पढ़ाई होती है मगर अब छात्र दिल्ली बोर्ड के संबद्ध स्कूलों में दिल्ली बोर्ड द्वारा प्रस्तावित सिलेबस की पढ़ाई कर सकेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों के भी अपने शिक्षा बोर्ड हैं और दिल्ली बोर्ड की पढ़ाई 2021-22 सेशन से ही शुरू हो जाएगी
You must be logged in to post a comment.