भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आठवां दिन, अरुणाचल के होलोंगी पहुंचेगी यात्रा, राहुल बोले- भाजपा देश को जाति- धर्म के आधार पर बांट रही

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा अरुणाचल प्रदेश के राजगढ़-होलोंगी इलाके से शुरू हुई। यह इलाका अरुणाचल प्रदेश और असम के बॉर्डर पर स्थित है। यहां से यात्रा फिर से असम में दाखिल होगी।

धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहती है बीजेपी

वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सातवें दिन राहुल ने असम के लखीमपुर जिले के बोगीनादी से यात्रा की शुरुआत की थी और यह यात्रा असम से अरुणाचल प्रदेश पहुंची। राहुल गांधी ने दोईमुख में सभा को संबोधित किया किया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को देश को जाति, पंथ और धर्म के नाम पर बांटना चाहती है।

25 जनवरी तक असम में ही रहेगी न्याय यात्रा

आज यात्रा अरुणाचल की राजधानी इटानगर से होलोंगी पहुंचेगी, जहां से असम में प्रवेश होगा। 25 जनवरी तक यात्रा असम में ही रहेगी। 22 जनवरी को राहुल असम के नागांव जिले में श्री शंकरदेव के जन्मस्थल बोरदोवा सत्रा जाएंगे और श्री शंकरदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने दी। 26 और 27 जनवरी को यात्रा का ब्रेक रहेगा। 28 जनवरी से फिर यात्रा शुरू होगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा सातवें दिन अरुणाचल प्रदेश पहुंची। इससे पहले यात्रा असम से होकर गुजरी। जहां यात्रा के काफिले पर हमला किया गया। कांग्रेस ने हमले का आरोप भाजपा पर लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा- BJP के गुंडों ने पोस्टर-बैनर फाड़े, गाड़ियों में तोड़फोड़ की। ये यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबरा गए हैं।