नई दिल्ली: कोरोना महामारी की दूसरी लहर भयानक तबाही मचाने के बाद अब थम गई है. लेकिन सरकार लोगों को कोरोना से बचाव करने के लिए लगातार चेतावनियां जारी कर रही है। हालांकि महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका अब भी बनी हुई है.
- इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात
- दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव;
- Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR
- डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश
- कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश
‘लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करें’
इसी बीच कोरोना महामारी (Coronavirus) फिर पनपने की आशंका देखते हुए, केंद्र सरकार ने गाइडलाइन्स जारी की है. इसमे केंद्र सरकार के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों को ऐसे संदेश प्रसारित करने के लिये कहा है. साथ ही उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए भी प्रोत्साहित करें.
‘कोरोना प्रोटोकॉल के लिए प्रोत्साहित करें’
शनिवार को जारी गाइडलाइन (Latest Guideline on Corona) के अनुसार, ‘आने वाले त्योहारों को देखते हुए प्राइवेट टीवी चैनलों को ऐसे संदेश और अन्य सामग्री प्रसारित करने की सलाह दी जाती है, जो लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने, सावधानी बरतने, सार्वजनिक सभा और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और पाबंदियों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें.’
‘फिर से वापस न लौट सके कोरोना’
गाइडलाइन में कहा गया, ‘सभी के सहयोग से भारत ने देश में 100 करोड़ से अधिक कोरोना टीकाकरण टारगेट हासिल कर लिया है. वैक्सीनेशन कोरोना से निपटने में बड़ा हथियार है. इसके बावजूद हमें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, नियमित रूप से हाथ धोने जैसी बातों का पालन करते रहना होगा. जिससे कोरोना (Coronavirus) फिर से अटैक न कर सके.’
देश में कोरोना के 15 हजार नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना के 15 हजार 906 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 41 लाख 75 हजार 468 हो गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर अब 1 लाख 72 हजार 594 हो गई है. देश में कोरोना (Coronavirus) की वजह से अब तक 4 लाख 54 हजार 269 लोग दम तोड़ चुके हैं.


